फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आज अल्मोड़ा आने से पहले देख लें रूट प्लान

Tue, 22 Sep 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के कारण बुधवार को अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया है। दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह नौ बजे से ही प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और यातायात सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
ऐसी रहेगी आज ट्रैफिक व्यवस्था
-हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत और कौसानी जाने वाले चौपहिया वाहन धारानौला और बेस तिराहा होते हुए लोअर माल रोड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-एलआर साह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र को जीरो जोन रखा गया है।
-एनटीडी से बाजार की ओर जाने वाले वाहन धारानौला या शैल बैंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-मालवाहक और भारवाहक वाहनों का माल रोड पर करबला तिराहे से सुबह नौ बजे से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें