फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चेकडैम से होगा बारिश की हर बूंद का संरक्षण, खेतों तक पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड में बारिश के पानी के संरक्षण और कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से 4.30 लाख की लागत से टीकर चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य बरसाती पानी के अनियंत्रित बहाव को रोककर उसका सदुपयोग करना है।
विज्ञापन

लमगड़ा विकासखंड में खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की पहल विभाग की ओर से शुरू की गई है। कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग यहां टीकर चेकडैम का निर्माण करेगा जिससे सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा और दूसरी ओर भूजल स्तर भी बढ़ेगा। इससे आसपास के सूख चुके प्राकृतिक जलस्रोत भी रिचार्ज होंगे।
लमगड़ा में कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से इस योजना के अस्तित्व में आने पर बरसाती पानी का अनियंत्रित बहाव रुकेगा और जल संरक्षण भी होगा। चेकडैम में संरक्षित पानी धीरे-धीरे जमीन में समाकर भूजल को बढ़ाएगा। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही में प्राकृतिक जलस्रोतों पुनर्जीवित होंगे। इस पहल से बरसात के दौरान किसानों की उपजाऊ भूमि के कटाव पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


कोट
टीकर चेकडैम निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - विनोद कुमार शर्मा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें