फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएचसी देवायल सल्ट में स्त्री रोग विशेषज्ञ का टोटा, इलाज 55 से 80 किमी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवायल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से क्षेत्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं की सेहत दांव पर है। लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल सल्ट में स्त्री रोग विशेषज्ञ का एक पद सृजित हैं लेकिन इसमें लंबे समय से तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल में डोटियाल, डिमार, जालीखान, पैंसिया, मौलेखाल, शशिखाल, सराईखेत, मानिला, भीताकोट, गड़कोट, रणथंमल, पीपना, झीपा, मन्हैत समेत कई गांवों से बीमार महिलाएं और गर्भवती महिलाएं उपचार कराने आती हैं लेकिन यहां महिला विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिला विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने के लिए मरीजों को 55 किमी दूर रामनगर और 80 किमी दूर काशीपुर जाना पड़ता है। इससे जहां उनका समय बर्बाद होता है वहीं परेशानी भी होती है। गंभीर मामलों में मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी देवायल सल्ट में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पद की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। इस बारे में समय-समय पर पत्राचार किया जाता है।

-डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें