भिकियासैंण में पीपीपी मोड अस्पताल का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी राहुल शाह।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण का पीपीपी मोड पर संचालन शुरू हो गया है। एसडीएम राहुल शाह ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया है।
बृहस्पतिवार को शिवम सर्वम ग्रुप ने पूजा पाठ के साथ सीएचसी का पीपीपी मोड में संचालन की शुरुआत की है। एसडीएम ने ओपीडी, ओटी, वार्ड सहित विभिन्न कक्षों और उपकरणों का निरीक्षण किया। प्रबंधक डॉ. पीएस मेहरा ने कहा कि लोगों को बेहतर उपचार मिले। इसके लिए पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों, फिजिशियन, सर्जन सहित मानक के अनुरूप पूर्ण स्टाफ की तैनाती की गई है। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, डॉ. प्रतीक, उमेश नैलवाल, हरीश सती आदि थे।