फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौसाला-चिल मोटर मार्ग दूसरे दिन भी रहा बंद, लोग परेशान

Wed, 30 Jul 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बंद ग्रामीण मोटर मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमेश्वर में सर्वाधिक 24 एमएम बारिश हुई। एक दिन में ही अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को देर रात अल्मोड़ा में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को भी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अल्मोड़ा में 10 एमएम, रानीखेत में 22 एमएम, चौखुटिया में 22, सोमेश्वर में 24 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में ही अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। बारिश के दौरान बीते दिवस मलबा आने से ग्रामीण क्षेत्र के चौसाला-चिल मोटर मार्ग बंद हो गया था। दूसरे दिन भी मोटर मार्ग यातायात के लिए नहीं खुल पाया। दो दिनों से मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें