नेता प्रतिपक्ष के विधान सभा क्षेत्र में स्थापित जिले का एकमात्र राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय चौनलिया में पेयजल किल्लत बनी हुई है। बरसात के दिनों में भी के बच्चों को पढ़ाई के बजाय पानी की व्यवस्था करने में जुटना पड़ता है। जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पेयजल के लिए कोई योजना नहीं बनी है।
निर्माण कार्यों के लिए गधेरे से जुड़े पाइपों से ही कई वर्षों से काम चल रहा है। इस विद्यालय के छात्रों को तीन किमी दूर नवाड़ गधेरे में पानी के लिए जाना पड़ता है। विद्यालय में भोजन व्यवस्था के लिए भी पानी ठेकेदार को इसी गधेरे से लाना पड़ रहा है।
भिकियासैंण के उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा पेयजल अव्यवस्था की कोई सूचना अभी तक नहीं दी गई है। तत्काल निरीक्षण कर समस्या का हल निकाला जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कांत उपाध्याय ने बताया कि जल संस्थान द्वारा पुराने पाइपों को बदलने का काम पूरा नहीं होने के कारण दिक्कत बनी हुई है।