फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गोदी का वार्षिकोत्सव

Wed, 24 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गोदी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा करने के साथ ही बच्चों को अपनी ओर से क्रिकेट किट दिया।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में फर्नीचर के लिए ढाई लाख और फील्ड के लिए डेढ़ लाख देने की घोषणा की। कहा कि अगले सत्र तक इंटर की कक्षाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने स्कूल के विकास को उनके द्वारा किए प्रयासों की चर्चा करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग करते रहने की बात कही।

इससे पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र मासीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते शॉल भेंट किए। अध्यक्षता प्रधान हीरासिंह थापा और संचालन अरविंद कुमार ने की।

वहीं ब्लाक प्रमुख बिशनराम, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, बालादत्त तिवारी, राजेंद्र शाह, आनंद नाथ, मानसिंह पटवाल, कृष्णा राठौर, मनोज कुमार, अमर सिंह, भानु प्रकाश, नवीन किरौला, सतीश तिवारी, संदीप कुमार, ममता उप्रेती, प्रेमा मेहरा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


बच्चों ने देश रंगीला रंगीला, ओ हिमा कांछू त्यर जलेबी के डाब, प्रेम रतन धन पायो, लालीओ हंसिया लाली, बेड़ू पाको और रंगोली सहित कुमाऊं, गढ़वाली कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे दस विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें