चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के बाखली खेल मैदान से स्वास्थ्य जागरूकता रैली के तहत शुरू हुई बालक, बालिकाओं की मैराथन में सीनियर से लेकर सब जूनियर वर्ग तक क्रमश: मनीष कुमार, गायत्री कुमयां, मनीष पांडे, किरन, धीरज नेगी, आंचल जीते। कमलेश, वर्षा सिंह, कुनाल बिष्ट, श्वेता अधिकारी, हर्षित घनस्याल, रेखा साह द्वितीय, राजेंद्र पटवाल, पूजा रावत, संजय नेगी, रेनु, भगवत साह, लक्ष्मी तृतीय रहे।
सभी को प्रमाण पत्र, मेडल, नकद पुरस्कार दिया गया। पूर्व फौंजी देवसिंह को 12 किमी दौड़ने पर विशेष सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागियों ने 3 से लेकर 12 किमी तक की दौड़ लगाई। ब्लॉक प्रमुख बिशनराम, टी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर कठायत ने झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एथलीट प्रशिक्षक भूपेंद्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, डॉ. कुलदीप बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, महेश नेगी, दिनेश नेगी, मदन घुघत्याल, जीवन नेगी, शिवराज कठायत, राजीव कांडपाल, गजेंद्र किरौला, वीरेंद्र बिष्ट, कैलाश गिरी, ललित टढियाल, हरीश तिवारी, गगन चौघरी, रघुवर मनराल, ललित पांडे, अजय वर्मा, धीरज तिवारी, भारतेंदु जोशी थे। संयोजक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने आभार जताया। प्रतियोगिता को लेकर युवा प्रतिभागियों में खास उत्साह था। प्रतियोगिता सुबह सात बजे से शुरू हुई जबकि प्रतिभागी तड़के पांच बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे।