फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया ने जीती कैड़ारौ क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 03 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कैड़ारौ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल चौखुटिया की टीम के नाम रहा। फाइनल में चौखुटिया ने बिंता की टीम को छह विकेट से हराया। समापन करते हुए विधायक मदन बिष्ट के प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवाकर कार्की और पंकज बिष्ट ने खिलाड़ियों से भविष्य में भी अच्छा खेलने का आह्वान किया। उन्होंने विजेता टीम को विधायक की तरफ से 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया। कार्की ने कहा कि विधायक मदन बिष्ट ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें