फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया के विकास के लिए 1.53 करोड़ जारी

Wed, 18 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण विकास परिषद के तहत चौखुटिया में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.53 करोड़ रुपए की राशि जारी हो गई है। सीडीओ चमोली ने संबंधित विभागों से तुरंत आगणन बनाकर गैरसैंण भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चमोली के सीडीओ ने गैरसैंण विकास परिषद के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखूरी के पत्र का हवाला देते हुए बीडीओ चौखुटिया को भेजे पत्र में जानकारी दी है कि गैरसैंण परिषद के तहत चौखुटिया में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए 25 लाख और अगनेरी में सभागार के लिए 20 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। यह दोनों कार्य आरईएस भिकियासैंण के माध्यम से होंगे।

इसी तरह सोलर लाइटों के लिए 10 लाख की राशि, विश्राम गृह भवन निर्माण को 75 लाख और हाईटेक शौचालय के लिए 23 लाख रुपए जारी हुए हैं। यह सभी कार्य क्रमश: परियोजना प्रबंधक वैकल्पिक ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग तथा सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से होंगे। चमोली जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों से उनसे संबंधित विकास कार्यों का तुरंत आगणन बनाने को कहा है। आगणन बीडीओ चौखुटिया के माध्यम से तीन दिन के भीतर गैरसैंण भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें