फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऋषिकेश एम्स से टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़ा चौखुटिया का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत राम गंगा आरती घाट पर ठंड के बावजूद अनशनकारी डटे रहे। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत चौखुटिया में टेलीमेडिसिन सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टेलीमेडिसिन के माध्यम से अब स्थानीय लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे परामर्श मिल सकेगा। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे क्षेत्र के लिए यह सेवा बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।
मरीज अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ही वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों ने टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने का स्वागत तो किया, लेकिन इसे अस्थायी समाधान करार दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उप जिला चिकित्सालय में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति, पर्याप्त स्टाफ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन सेवा महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन जमीनी स्तर पर मजबूत स्वास्थ्य ढांचा ही अंतिम समाधान है।
दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और जल्द ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शुक्रवार को भगवत सिंह आमरण अनशन पर और खुशाल सिंह, आनंद राम, कुंवर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। वहां वीरेंद्र सिंह बिष्ट, किरन नेगी, खीम सिंह मेहरा, ललिता बिष्ट, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें