फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासीक प्रतापा लौंडा त्वीलै धारौ बौला

Tue, 12 May 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मासी में सोमवार को हुए सल्टिया सोमनाथ के मुख्य मेले में दोनों आलों (समूहों) से जुडे़ लोगों ने रामगंगा नदी में पत्थर बरसाकर ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। इस दौरान झोड़ों की धूम रही।
विज्ञापन


मासी में सोमनाथ के मुख्य मेले में नगाड़े, निशांणों के साथ पहुंचे मासी आल के लोगों ने राम गंगा नदी में पत्थर फेंककर रस्म निभाई। परंपरा के अनुसार इस बार पहले पत्थर फेंकने की बारी मासी की थी।

मासी आल के लौटने के बाद पहुंचे कनौंणिया आल के लोगों ने उसके बाद पत्थर फेंकने की रस्म निभाई। मासी आल में मासी समेत कनरें, खनूली, झुडंगा, ऊंचावाहन, कनौंणियां आल में कनौंणी, आदिग्राम कनौणियां, डांग का नगाड़ा शामिल था।
विज्ञापन


बाद में दोनों आलों के लोगों ने अपने डेरों (निर्धारित स्थान) पर एकत्रित होकर झोडे़ गाए। इधर रात में हुए सल्टिया मेले में भी झोड़ों की धूम मची रही। लोगों ने मासीक प्रतापा लौंडा त्वीलै धारौ बौला जैसे कई झोड़े गाए। मेला समिति ने कई सालों के बाद नगाड़ा लेकर पहुंचे सल्ट के लोगों का जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें