फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन में मिशन और विजन को लेकर बढ़ें आगे: चौहान

Thu, 29 Nov 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीआईसी हवालबाग में कोसी पुनर्जनन अभियान की शपथ लेते बच्चे और अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में मिशन और विजन को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। बच्चे विज्ञान के प्रति जिज्ञासा रखें, तभी वह विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। श्री चौहान जीआईसी हवालबाग में अटल टिकरिंग लैब का उद्घाटन कर रहे थे। 
विज्ञापन


श्री चौहान ने कहा कि सरकारी विद्यालय में स्थापित यह प्रदेश की पहली लैब है जो क्षेत्र के गौरव की बात है। लैब का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी के प्रति रुचि जागृत करना और आधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जानकारी देना है। लैब में रोबटिक्स, इलेक्ट्रानिक्स, ड्रोन, थ्री डी प्रिंटर, मेकेनिकल मेजरिंग, सैफ्टी टूल्ट आदि सामग्री उपलब्ध है। लैब में विद्यार्थियों को नई तकनीक के आधुनिक उपकरण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन को सरल बनाता है। इसलिए बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी होगी। लक्ष्य को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना होगा तभी हम विज्ञान के क्षेत्र में सफल हो पाएंगे।  प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने अटल टिकरिंग लैब को जीआईएस से जोड़ने पर जोर दिया। डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


आईबीएम कंपनी के सीनियर डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती ने कहा कि मानव जीवन में विज्ञान का विशेष महत्व है। हमें वैज्ञानिक सोच को लेकर आगे बढ़ना होगा, तभी हम विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। इस अवसर पर प्रो. जेएस रावव, परिसर के सेवानिवृत्त संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. जयदत्त उप्रेती, डायट के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ पंकज कांडपाल, दिनेश तिवारी,  डॉ. भुवन चंद्र पांडे,  डॉ. ललित जलाल, एसडी भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन लैब के प्रभारी डॉ. कपिल नयाल ने किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें