फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौघानपाटा में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

Mon, 23 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने रविवार रात यहां नगर के बीचों बीच स्थित चौघानपाटा चौराहे में स्थित सुनील सचदेवा की मोबाइल की दुकान में धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये के मोबाइल और लेपटॉप आदि सामान चुरा लिए। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर  प्रिंट भी लिए। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक, सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चोर रविवार रात किसी वक्त चौघानपाटा चौराहे में स्थित सुनील सचदेवा की दुकान में शटर के कुंडे तोड़कर भीतर घुस गए और दुकान के भीतर रखे मोबाइल सेट और अन्य कीमती सामान चुराकर भाग गए। सोमवार सुबह आसपास के कुछ लोगों ने शटर का कुंडा टूटा देखा और इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी।

दुकान स्वामी सुनील सचदेवा की सूचना पर कोतवाल संजय गर्ब्याल और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच टीम ने दुकान के भीतर फिंगर प्रिंट भी लिए। बाद में पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल और पुलिस क्षेत्राधिकारी केबी पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चोर दुकान से 36 सेट कीमती मोबाइल, एक लेपटॉप, मेमोरी कार्ड, रिचार्ज कूपन सहित करीब पांच लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए एसओजी सहित कई टीमें बनाई गई हैं और कुछ संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। साथ ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें