फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबटिया, द्वाराहाट में होगी सेना की वालीबाल प्रतियोगिता

Fri, 03 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेना और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए चौबटिया स्थित 17 राजपुताना रायफल ने इस बार वालीबाल प्रतियोगिता शुरू कराने का निर्णय लिया है। सात अप्रैल से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता चौबटिया, द्वाराहाट में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन



तालमेल, आपसी सामंजस्य की खाई पाटने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभाती हैं। राजपुताना रायफल सेना और नागरिकों के बीच तालमेल का प्रयास कर रही है। खेलकूद प्रतियोगिताओं को माध्यम चुना गया है।

राजपुताना रायफल के कमान अधिकारी कर्नल पी आचार्या ने बताया कि रायफल ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे लाना चाहती है। युवाओं को खेलकूद में कॅरियर बनाने में भी यह प्रयास सहायक सिद्ध होंगे। इसीलिए द्वाराहाट, सोमेश्वर आदि इलाकों में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक यह गतिविधियां होंगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपए की नकदी, ट्राफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए, ट्राफी प्रदान की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें