दर्पण समिति के सौजन्य में रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में कलाकारों ने चरणदास चोर नाटक का मंचन किया। चरणदास चोर एक राजस्थानी लोक कथा है। यह एक ऐसे चोर की कहानी है जो एक हवलदार से बचने के लिए अपने गुरु को ऐेसे वचन दे बैठता है जो एक चोर के जीवन में हो पाना असंभव है। दुर्भाग्यवश ये चारों प्रण उस चोर के जीवन में आते हैं।
नाटक का रूपांतरण और निर्देशन अभिषेक मैंदोला ने किया। उदय मेहरा ने चरणदास चोर, शरद जोशी ने हवलदार, नीरज सिंह बिष्ट ने किसान, नीलम कोरंगा ने सेठानी, विनोद थापा ने गुरु, चंद्रशेखर ने शराबी भक्त, सुमित कुमार ने नशेडी भक्त, विप्लव कृष्णा ने जुआरी भक्त, सुमित ठाकुर ने भक्त, अर्जुन वाल्मीकि ने लाला, शुभम जोशी ने मंत्री, निमिशा कनवाल ने रानी, यामिनी मिश्रा, चित्रा मिश्रा ने सखी