अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई सरस्वती शिशु मंदिर सोमेश्वर की खिड़की।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अराजक तत्वों ने सोमवार रात सरस्वती शिशु मंदिर के कमरे के पीछे की खिड़की तोड़ दी। यही नहीं उन्होंने प्रांगण में बने टिनशेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रधानाचार्य सूरज पंत को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी दी। इसके बाद उन्होंने सोमेश्वर थाने में स्कूल का ताला तोड़ने और भवन को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि धारा 427 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। स्कूल को क्षति पहुंचाने वालों का पता लगाया जा रहा है।