फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ेछीना में अराजक तत्वों ने दो बाइकों को आग लगाई

Sat, 05 May 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आराजक तत्वों द्वारा जलाईं गईं बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 क्षेत्र में अराजक तत्व फिर सक्रिय होने लगे हैं। शुक्रवार रात बाड़ेछीना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने दो दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया।  दोनों वाहन बाड़ेछीना स्थित एक दुकान के बाहर खड़े थे। वाहन स्वामियों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्रवासियों ने थाना खोलने के साथ बाड़ेछीना में सीसीटीवी लगाने और रात को गश्त में पीआरडी जवान तैनात करने की मांग की है। 

विज्ञापन

     
कृषि विभाग धौलादेवी में कार्यरत अमित रावत ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बाइक यूके 07 एएक्स 1579 और चंदन भट्ट काी बजाज डिस्कवर बाइक संख्या यूके01बी 1407 रोज की तरह सड़क किनारे त्रिभुवन आर्या के मकान के बरामदे में खड़ी थी। रात करीब पौने एक बजे पड़ोस में रहने वाले नवीन जोशी ने वाहन के टैंक फटने की आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा तो वाहनों में आग लगी हुई थी। उन्होंने लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। हालांकि लोगों की सक्रियता से पास ही में दो दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। इधर राजस्व उपनिरीक्षक पूनम टम्टा और राजेश आर्या ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच की जा रही है। 

इससे पूर्व भी बाड़ेछीना क्षेत्र में दो पहिया वाहनों से तेल चोरी होने और वाहनों को रात में एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। 10 दिन पूर्व बाड़ेछीना से एक किमी दूर परिहार ट्रांसपोर्ट बागेश्वर का ट्रक खराब हो गया था और चालक रात में वाहन सड़क किनारे खड़ा कर अल्मोडा चला गया था।  अगले दिन सुबह अराजक तत्व ट्रक से 200 लीटर तेल चोरी कर ले गए थे। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला समेत क्षेत्रवासियों ने विकासखंड में पुलिस थाना खोले जाने और बाड़ेछीना में सीसीटीवी लगाने एवं रात की गश्त में पीआरडी जवान तैनात करने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें