फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ाग झील की बदलेगी तस्वीर

Wed, 15 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
तड़ागताल में स्थित तड़ाग झील को पर्यटन के लिहाज से विकसित किए जाने से इसकी तस्वीर तो बदलेगी ही साथ ही इससे तड़ागताल के पांचों ग्राम पंचायतों सहित पूरे तहसील क्षेत्र को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा गरुड़-द्यौनाई सड़क को तड़ागताल से जोडे़ जाने की तैयारी पहले से ही चल रही है। इस लिहाज से कौसानी आने वाले पर्यटक बड़ी आसानी से तड़ागताल झील में नौकायन आदि सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।

झील के विकसित होने से इस दूरस्थ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से भी काफी लाभ मिल सकता है। सीएम हरीश रावत ने द्वाराहाट की जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुबेर सिंह कठायत की मांग पर तड़ागताल को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें