फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की अस्मिता की रक्षा के लिए जरूरी है परिवर्तन : हरीश रावत

Tue, 24 Nov 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भतरौंजखान में जनसभा में मौजूद हरीश रावत व कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती अब परिवर्तन मांग रही है। राज्य की अस्मिता, युवाओं के भविष्य और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सत्ता में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जबकि सरकार विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की अस्मिता बचाने के लिए अंकिता ने अपना बलिदान दिया लेकिन आज भी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा नेताओं पर सत्ता का दुरुपयोग करने और स्थानीय विधायक पर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए। रावत ने प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव में बदलाव का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह परिवर्तन की जरूरत है और कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार है। वहां पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, दीपक बिष्ट, अजय पाल, गुंसाई राम, दीपक करगेती, कमलेश बोरा, अगस्त लाल साह, कुलदीप कुमार, नेहा साह महरा, अतुल जोशी आदि मौजूद थे।
-
कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरे, हरदा ने सुझाए चार नाम
यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा के नाम शामिल
रानीखेत (अल्मोड़ा) पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भतरौजखान में आयोजित जनसभा के दौरान उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए एक से बढ़कर एक चेहरे मौजूद हैं। पार्टी में नेतृत्व की कोई कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने चार नेताओं के नाम भी सुझाए। इनमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा शामिल हैं। हरीश रावत के इस बयान को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
दन्या में 30 नवंबर को कांग्रेस की जनसभा
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय गुरड़ाबांज में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी 30 नवंबर को दन्या रामलीला मैदान में जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जनसभा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 24 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने जनसभा में करीब 300 नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारियों को लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें