फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आज बारिश की संभावना, तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिन में धूप निकली तो सुबह और शाम में पड़ रही ठंड से लोग परेशान हैं। अलाव ही एकमात्र सहारा है। उधर मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को बारिश का अनुमान जताया है। इससे तापमान भी तीन तक गिर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से ठंड तेज हो गई है। रविवार की सुबह बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने ठंड में इजाफा किया तो सोमवार को धूप ने दोपहर का मौसम बेहतर किया लेकिन शाम को फिर ठंड बढ़ गई। टैक्सी स्टैंड मॉल रोड पर सुबह से लोग अलाव के आसपास दिखाई दिए। यही स्थित रात को भी रही।
मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री से घटकर 17 डिग्री हो सकता है। जबकि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना है। गरज के साथ तेज हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें