फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण में चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 17 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच इलेवन स्टार जाख ने जीत लिया। एमएसके भिकियासैंण की टीम उप विजेता रही। फाइनल मैच इलेवन स्टार जाख और एमएसके भिकियासैंण के बीच खेला गया। एमएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 171 रन बनाए।
विज्ञापन


 जवाब में इलेवन स्टार जाख ने 15 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। जाख की ओर से उसमान ने सर्वाधिक 62 और मलिक ने 52 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब फुरकान मलिक को दिया गया।

 मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह मेहरा ने विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। मेहरा ने विजेता टीम को लाला अमरनाथ स्मृति चैलेंजर ट्रॉफी, 31 हजार रुपये नकद धनराशि पुरस्कार के तौर पर प्रदान की। उप विजेता टीम को लाला बहादुरमल स्मृति ट्रॉफी, 15 हजार रुपये नकद प्रदान किए।
विज्ञापन


 उन्होंने ग्रामीण युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि आज खेलों में भी अच्छा कॅरियर है। फाइनल मैच में अंपायर गौरव फर्त्याल, चंदन सतपोला थे। इस दौरान दीपक बिष्ट, हंसा नेगी, महिपाल बिष्ट, रामअवतार अग्रवाल, महेंद्र बिष्ट, राज रौतेला, जगत बिष्ट, नीरज बिष्ट, कुबेर मावड़ी, महेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें