रानीखेत में दुकानों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण करते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने यहां बाजार में खाद्य सामग्री की 18 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई नहीं मिलने पर एक मिठाई की दुकान का चालान किया गया। तीन दुकानों से गजक और एक दुकान सोन पापड़ी मिठाई तथा बेसन के लड्डू के सैंपल लिए गए। मिठाई की ट्रे में वैधता की तिथि अंकित करने को लेकर भी अधिकारियों ने मिष्ठान विक्रेताओं को जागरूक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ मिष्ठान विक्रेताओं ने ट्रे में निर्माण और वैध्यता तिथि अंकित की है, जबकि कई दुकानदारों ने ऐसा नहीं किया है। उन्हें इस बारे में जागरूक किया गया। संयुक्त टीम में अभिहीत अधिकारी एएस रावत, सहायक कुंदन चम्याल, राजस्व विभाग से प्रभारी तहसीलदार विवेक राजौरी, कानूनगो जेके पांडेय, पुलिस दरोगा बृजमोहन भट्ट, सिपाही योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद