फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिमार में 28 को होगा चक्काजाम

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झिमार-तल्ला बिरल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का तहसील सल्ट के झिमार बाजार में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने 28 अप्रैल को झिमार बाजार में चक्काजाम करने का ऐलान किया है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 28 लाख रुपये की टोकन मनी स्वीकृत होने के बाद भी झिमार-तल्ला बिरल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरक राम के पैतृक गांव तल्ला बिरल को मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार और प्रसव पीड़िताओं को कई किमी पैदल चलकर नजदीकी स्टेशन लाते हैं।

उन्होंने सड़क निर्माण के मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर 28 अप्रैल को झिमार बाजार में चक्काजाम करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर कनिष्ठ प्रमुख अनीता भट्ट, प्रधान कुंदन सिंह, प्रेम चंद, पुष्कर शर्मा, उतम सिंह, दयाल भट्ट, बाला दत्त शर्मा, मनोज उपाध्याय, तेग सिंह, मंगल सिंह, गोपाल सिंह, भागा देवी, कांचुली देवी, हीरा देवी, शांति देवी, मोहनी देवी, पनुली देवी आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें