फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता रानी के डोले की मंदिर परिक्रमा के साथ चैत्राष्टमी मेले का समापन

विज्ञापन
चौखुटिया के अगनेरी में माता रानी के डोले को मंदिर की ओर ले जाते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। माता रानी के डोले की मंदिर परिक्रमा और नारियल तोड़ने की रस्म के साथ धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक चैत्राष्टमी (आठौ कौतिक) मेला हर्षोल्लास से संपन्न हो गया है। ढौन थोक में शामिल आधे दर्जन थोकों के ग्रामीण गाजे, बाजे, निशाण लेकर जयकारे लगाते हुए ढौन से मां का डोला लेकर अगनेरी मंदिर पहुंचे। दूसरी ओर से नागाड़ थोक के लोग भी बाजे-गाजे के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा कर ढोन थोक ने नागाड़ थोक को अगले वर्ष के लिए बीड़े के रूप में माता रानी का डोला सौंपा।
विज्ञापन

चैत्राष्टमी के मुख्य मेले में भारी भीड़ उमड़ी। इस कारण मेले में काफी रौनक रही। परंपरा के अनुसार ढौन थोक से नगर, निशाण के साथ माता रानी का डोला लाया गया। बाद में भटकोट, फुलई, जमणियां, रीठाचौरा, नवांण, गनाई आदि थोकों के लोग भी उसमें शामिल हुए जबकि नागाड़ थोक में सोनगांव, उड़लीखान, वेतनधर आदि गांवों के लोग शामिल थे।
मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद मंदिर परिक्रमा कर ढौन थोक ने नागाड़ थोक को डोले की कमान सौंपी, जिसे स्थानीय स्तर पर बीड़ा सौंपना कहा जाता है। इस दौरान नागाड़ थोक से आई नौ दुर्गा की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए नारियल तोड़ा गया। मां के जयकारों के बीच मेले की सभी रस्में पूरी की गई। मंदिर पुजारी दिनेश जोशी, केवलानंद जोशी ने सभी को आशीर्वाद दिया। मेला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल, विधायक मदन सिंह बिष्ट, प्रधान दिनेश मनराल, डॉ. कुलदीप बिष्ट, दरबान सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, सुरेश पंत, दयाल मेहरा, दिनेश मनराल, आनंद मनराल, बालम किरौला, दान सिंह मनराल, कृपाल सिंह बिष्ट, उमेश तड़ियाल आदि रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर चलते रहे रंगारंग कार्यक्रम
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चैत्राष्टमी के मुख्य मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही। अष्टमी के दिन प्रात: काल से मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ शुरू हो गई थी। एकल गीत में बॉबी ने सजा दो मंदिर को दुल्हन सा मेरे भक्त आए हैं। रूपा जोशी ने माता भगवती तू दैंणा है जैए, विजडम स्कूल के बच्चों ने नंदा सुनंदा नृत्य, लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। गेवाड़ संकल्प समिति, भुवन गोस्वामी, मनोज, शिबु रावत ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही। वहीं मेला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल, संरक्षक डॉ. कुलदीप बिष्ट, दिनेश फुलारा, रमेश कांडपाल, पीसी तिवारी आदि थे। इससे पहले सुबह के कार्यक्रमों की शुरुआत सुरेश पंत ने की। लीला जोशी ने संचालन किया। वहां एलडी मठपाल, दरबान बिष्ट, हीरालाल वर्मा, जीवन नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें