फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने चेयरमैन पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 08 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसडीएम से मिलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के एक पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र-छात्राओं ने स्कूल के चेयरमैन पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कक्षा का बहिष्कार किया। बाद में छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी सदर विवेक राय को  ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 
स्प्रिंग डेल्स स्कूल के दसवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने उप जिलाधिकारी को बताया कि किसी ने विद्यालय के चेयरमैन के घर का शीशा तोड़ दिया। इस पर चेयरमैन ने छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। छात्रों  ने कहा कि शीशा टूटने के बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी।

इस पर  चेयरमैन भड़क गए और छात्रों को पीटने लगे। छात्रों ने आरोप लगाया कि  चेयरमैन ने उनके साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौच की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल में इस तरह के वातावरण से एक छात्रा बेहोश तक हो गई। एसडीएम श्री राय ने इस मामले की जांच करके उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें