फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले में किसानों की फसलों की पहरेदार बनेगी चैनल फेंसिंग

Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेतों में महीनों तपती धूप में पसीना बहाकर सींची किसानों की फसलों को बंदरों और जंगली सुअरों के झुंड पलक झपकते ही बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। वन्यजीवों की दहशत से कई किसानों ने खेती छोड़कर गांवों से पलायन कर लिया है। राहत भरी खबर है कि जल्द 11 ब्लॉकों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएमआरकेवीवाई) के तहत वन्यजीवों से किसानों की फसलों की सुरक्षा होगी। योजना के अस्तित्व में आने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले के 11 विकासखंडों में कृषि विभाग पीएमआरकेवीवाई योजना के तहत तीन करोड़ 20 लाख रुपये से किसानों की फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करेगा। इसके लिए विभाग को बजट भी अवमुक्त हो चुका है। योजना के तहत किसानों की उपजाऊ भूमि पर चैनल फेंसिंग लगाई जाएगी। इस पहल से किसानों के खेतों में फिर फसल लहलहाएगी और उनकी सबसे बढ़ी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें