फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने ली नशा उन्मूलन की शपथ

Sat, 05 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नशा उन्मूलन की शपथ लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटर कॉलेज खिरखेत और प्रिपरेटरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नशा उन्मूलन की शपथ लेकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। नशा हटाओ, पलायन रोको, पहाड़ बचाओ पदयात्रा का दोनों विद्यालयों में स्वागत हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पलायन के चलते पहाड़ का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, जबकि युवा वर्ग नशे की जद में है। इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।
विज्ञापन


यात्रा के संयोजक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सरकारों की उदासीनता के चलते पहाड़ खाली हो रहे हैं। पारंपरिक खेती दम तोड़ रही है। सरकारों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए हैं। गांव-गांव शराब पहुंच रही है, जिस कारण बच्चों का भविष्य अधर में है। यात्रा का उद्देश्य जहां लोगों को शराब के खिलाफ जागरूक करना है, वहीं सरकार को भी चेताना है। बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए और भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने कहा कि वह नशे के खिलाफ समाज को भी जागरूक करेंगे। नीरज तिवारी, पूर्व प्रधान जीवन सिंह, प्रधानाचार्य मोहन सिंह माहरा, नवीन मैनाली, नीरज तिवारी, जगदीश तिवारी, प्रेमा तिवारी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें