फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में रैमजे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 01 Jan 2019 12:08 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत में रैमजे में हुए कवि सम्मेलन में प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पालिका की ओर से रैमजे इंटर कालेज में नए साल के स्वागत में दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। लोक कलाकरों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। उद्घाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा की अपनी विशिष्ट पहचान है। सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने की जिम्मेदारी सभी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवदुर्गा सर्किट, अष्ट भैरव सर्किट सहित सूर्य मदिर कटारमल, जागेश्वर, कसारदेवी, चितई आदि को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि विलुप्त हो रही संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करना सभी की जिम्मेदारी है। 

नए साल के स्वागत में बृजेंद्र लाल साह थिएटर सोसाइटी द्वारा सृष्ठा नाटक का मंचन किया गया। अल्मोड़ा नगर को स्वच्छ रखने में नागरिकों की भूमिका विषय पर बच्चों की कला, भाषण प्रतियोगिता हुई। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।  सुर संध्या में स्थानीय कलाकारों ने गीत गाए। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर सभासद राजेंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, दीपा साह, हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, मोनू साह, रेखा अल्मियां, सचिन आर्या, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, विजय पांडे, तरन्नुम बी, नवीन चंद्र पाठक, मोती लाल वर्मा, जंग बहादुर थापा, नवीन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, देवाशीष नेगी आदि मौजूद थे। संचालन मीता उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर रैमजे प्रांगण में कार्यक्रम 
- सुबह 10:30 बजे एसएसबी का बैंड वादन। 
- 11 बजे से झोड़ा और सांस्कृतिक कार्यक्रम 
- दोपहर 12 बजे से बच्चों और महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता। 
- अपराह्न एक बजे से मानस पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति परशुराम कथा मंचन, नृत्य। 
- सायं चार बजे से सांस्कृतिक टीमों की प्रस्तुतियों के  पश्चात लोक गायिका माया उपाध्याय और गौरव जोश्याल की प्रस्तुति। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें