फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की सड़कों के लिए केंद्र ने करोड़ों मंजूर किए : टम्टा

Sat, 06 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हवालबाग में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्य समिति की हवालबाग ब्लाक सभागार में हुई बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए कृत संकल्प है। केंद्र सरकार उत्तराखंड की सड़कों को अधिक सुविधाजनक और आराम दायक बनाने के लिए करोड़ों रुपये दे रही है।
विज्ञापन


इससे उत्तराखंड में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और आवागमन सुविधाजनक होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई है। कार्यकर्ता जन समस्याओं के समाधान के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य कर जनाकांक्षाओं पर खरा उतरें।

प्रदेश अनुशासन समिति के सचिव प्रकाश हरबोला ने बताया कि आगामी 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 15 जुलाई तक हरेला कार्यक्रम, 15 से 25 सितंबर तक गरीब कल्याण मेला के रूप में मनाया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष होने के कारण यह वर्ष गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। पूर्णकालिक विस्तारक ऋषि कंडवाल ने मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर पर जाकर प्रवास करने और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने जागेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी स्तर पर काम करने का आश्वासन दिया। संचालन जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया।

बैठक में गोविंद पिलख्वाल, सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, दर्शन रावत, धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, बालम कपकोटी, देवेंद्र नयाल, देवेंद्र जोशी, दीवान जलाल, प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, राजीव राज, बिशन सिंह, संजय टम्टा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें