फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
गांधी पार्क में सभा करते उपपा समेत अन्य संगठन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, जनवादी नौजवान सभा और अन्य संगठनों ने गांधी पार्क में सभा की और केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया और सौहार्द का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित सभा में विभिन्न संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जनगीत गाकर सरकार से संर्कीण मानसिकता से निकलकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान से खिलवाड़ न करने की मांग की।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर देश से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके द्वारा खुद पैदा की गई समस्या का समाधान दमन की भाषा से नहीं होगा। सभा के अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया।
विज्ञापन

सभा को उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, भारत की जनवादी नौजवान सभा के दिनेश पांडे, युसूफ तिवारी, अख्तर हुसैन, भावना पांडे, भारती पांडे, दीवान धपोला, जीवन चंद्र आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर आनंदी वर्मा, रेशमा परवीन, किरन आर्या, हीरा देवी, डॉ. दीवान नगरकोटी, राजेंद्र रावत, गोपाल राम आदि मौजूद थे। इधर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सभा करने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें