फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस लेकर नया कानून बनाए: ऐरी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उक्रांद संरक्षक और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, जिलाध्यक्ष - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को अन्नदाताओं की पीड़ा दिखाई नहीं देती है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) हटाना बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है।
विज्ञापन

यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बिना शर्त के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। सरकार नया कानून बनाकर उसे लागू करे। किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जाने का भी डर सता रहा है। यदि मौजूदा कृषि कानून से किसानों को फायदा होता तो वह आंदोलन नहीं करते। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पर भी निशाना साधा। कहा कि वह बताएं कि वह कारपोरेट के हितों की रक्षा कर रहे हैं या किसानों की। उन्होंने कहा कि कोवड-19 संक्रमण के नाम पर केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मामलों में पर्दा डाल रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर परिवार एक सरकारी रोजगार के मुद्दे को लेकर पार्टी चुनाव में उतरेगी। उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल और संगठनों को भी संगठित करने को कोशिश होगी ताकि एक मंच पर आने से पार्टी को और मजबूती मिल सके। उत्तराखंड बनने के कई सालों बाद भी राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, विधानसभा प्रभारी भानु जोशी, प्रकाश जोशी, गिरीश गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें