फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार नाकारा साबित हुई : रावत

Sat, 11 Nov 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की स्वगत करते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों को नकारा बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर इनकी विफलताओं को प्रचारित करने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव और नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट को दायित्व भी सौंपे। 2019 लोक सभा चुनाव के लिए वह कार्यकर्ताओं में जोश भी भर गए।
विज्ञापन

विधायक करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। सात माह से प्रदेश में विकास का पहिया पूरी तरह से जाम हो चुका है। पूर्ववर्ती सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकारों की नौटंकी से जनता आजिज आ चुकी है। इस दौरान संगठनात्मक चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों का उन्होंने माल्यार्पण किया और कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, कमलश बोरा, डीएन बड़ोला, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, बचे सिंह देव, चंदन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, सतीश नेगी सेंटी, अगस्त शाह, अमित पांडे, सुंदर गोयल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अजय बबली ने किया।
 किया जा रहा है, दूसरी तरफ झारखंड और छत्तीसगढ़ में लोगों की भूख से मौत हो रही है।
यहां पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरे प्रदेश में दम तोड़ चुकी हैं। केंद्र पोषित 108 एंबुलेंस योजना को भी सरकार नहीं चला पा रही है, जबकि यह केंद्रपोषित योजना है।  उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों को बदले, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था का रास्ता तो खोलना चाहिए। उनके साथ विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कैलाश पांडे, गोपाल देव, उमेश भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें