फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होंगी देशभर की हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लिटरेचर फेस्टिवल (एएलएफ) इस साल चौथे संस्करण में प्रवेश कर रहा है। आगामी 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाले महोत्सव में देशभर की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। उनके मध्य साहित्य, विज्ञान, पर्यावरण, संस्कृति, इतिहास, लोकतंत्र, प्रौद्योगिकी और हिमालयी समाज से जुड़े समकालीन विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के संवाद होंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने बताया कि नगर के मल्ला महल में होने वाले महोत्सव में प्रसून जोशी, अमिताभ कांत, मालिनी अवस्थी, पुष्पेश पंत, सुदीप सेन, संजीव चोपड़ा, मनीषा कुलश्रेष्ठ, प्रभात रंजन, यतीन्द्र मिश्र, लोकेश ओहरी, रोहन पांगती जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रोड टू एएलएफ 2026 अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों में वाद-विवाद, रचनात्मक लेखन, कविता, फोटोग्राफी, पॉडकास्ट, रंगमंच, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।
समिति की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि एएलएफ केवल पुस्तकों का उत्सव नहीं, बल्कि विचार, संवाद और जनजागरूकता का मंच है। इसका उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाना है। महोत्सव में लेखक संवाद, पुस्तक विमोचन, कविता पाठ, कार्यशालाएं, फिल्म प्रदर्शन, कला प्रदर्शनियां और कुमाऊंनी भाषा, लोक साहित्य, लोक संगीत पर विशेष सत्र होंगे। जलवायु परिवर्तन, हिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता, आपदा प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में विनायक पंत ने महोत्सव के नवगठित मार्गदर्शन मंडल की घोषणा की। वहां सह-निदेशक डॉ. दीपा गुप्ता, मनीषा पंत, मनोज गुप्ता, मीता उपाध्याय, भूषण पांडे, दीपक जोशी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें