पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत के मिराज विमानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में बम गिरा कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह करने से जिले में जगह-जगह आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया गया। पूर्व सैनिकों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में आतिशबाजी की। बाजार में लोग वायु सेना की कार्रवाई के बारे में जानने के लिए टेलीविजन से चिपके रहे।
पूर्व सैनिक लीग के आह्वान पर पूर्व सैनिकों ने सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए चौघानपाटा में आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
आतिशबाजी करने वालों में लीग के अध्यक्ष कैप्टन दीपक टम्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल मेहता, उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, जीवन नाथ वर्मा, घनानंद जोशी, पूरन ऐरी, नंदन कनवाल, महेंद्र बिष्ट, इंदर बिष्ट, सुधीर जोशी, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, पीजी गोस्वामी, केशव पांडे, पूरन राम, लक्ष्मण मेहरा आदि मौजूद थे।
इधर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर चौघानपाटा में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी करने वालों में मंच के जिलाध्यक्ष अभय साह, जिला उपाध्यक्ष अमन नज्जौन, नगर अध्यक्ष दीप सुंदर बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सचिन, नगर महामंत्री नितिन रावत, प्रकाश बिष्ट, त्रिवेंद्र नेगी, हरीश, किन बिष्ट, रवि रौतेला, तुषारकांत साह, महेश नयाल, अमित बिष्ट, मनोज जोशी, राहुल गोस्वामी, गणेश बगड़वाल आदि शामिल थे।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंगल बिष्ट, बजरंग दल विभागाध्यक्ष प्रकाश लोहनी, मुकेश बिष्ट, योगेंद्र नयाल, राजेंद्र कनवाल, त्रिभुवन कबड़वाल, विनोद भट्ट आदि शामिल थे।