मासी में सोमनाथ मेले के तीसरे दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान जन कल्याण समिति बागेश्वर के कलाकारों ने पर्यावरण से संबंधित कुमाऊंनी गीत दाज्यू-दाज्यू रे लगुना हरिया डाई बोटा और बेटी कें बचाओ गौं का लोगों, बेटी कें पढ़ाओ गौं का लोगों, बीर शिवा स्कूल ने नंदा राज जात यात्रा और सरस्वती शिशु मंदिर मासी के बच्चों ने कुमाऊंनी और नेपाली लोक गीतों की प्रस्तुति दी।