फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Wed, 07 Feb 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटकोट में पहली बार आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने विद्यालय में कंप्यूटर और खेल सामग्री के लिए विधायक निधि से धनराशि देने और बाउंड्रीवाल का निर्माण करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


इस दौरान देश रंगीला-रंगीला, कंधों से मिलते हैं जब कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित गीत-ओरी चिड़िया नन्हीं सी चिड़िया, अगना में फिर आजा रे आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
प्रधानाचार्य नृपेंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीवानंद जोशी ने और संचालन श्याम सिंह रावत, लीला जोशी ने किया। 
विज्ञापन


इससे पूर्व विधयक ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर अभिभावक संघ अध्यक्ष कैलाश आर्या, प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित जोशी, सदानंद पांडे, गंगासिंह रावत, पूरन संगेला, डा.उमराव सिंह, प्रमोद साह, बलवंत नेगी, डा.मदन चौधरी, ममता, नीलम रावत, शिवानी जोशी, भारतेंदु जोशी, परमानंद सती, मोहन महरा आदि कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें