सीबीएसई के दसवीं कक्षा के परिणामों में अल्मोड़ा नगर के सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल के बच्चे नगर के सभी स्कूलों में अव्वल रहे। इस स्कूल के 14 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल की। शारदा पब्लिक स्कूल के सात बच्चों की 10 सीजीपीए रही। अन्य स्कूलों का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा।
होली एंजिल पब्लिक स्कूल में दसवीं के 51 छात्र-छात्राओं में सभी प्रथम श्रेणी में पास हुए। इनमें 14 बच्चों की 10 सीजीपीए रही। 10 सीजीपीए पाने वालों में अस्मिता सती, प्रियांश आर्या, मनीष पंत, मोहित गुप्ता, कनिका बिष्ट, हिमशिखा, अभिषेक धपोला, धीरज साह, अनिकेत वर्मा, वाणी नयाल, रिंकी जोशी, शिवानी बिष्ट, सचिन जोशी, तुषार वर्मा शामिल थे। 11 छात्र-छात्राओं ने नौ, 18 बच्चों ने आठ सीजीपीए प्राप्त की। स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी समेत स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी जताई है।
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। 90 में से तीन छात्र-छात्राओं रेनू बोरा, सोमिल स्वप्निल चंद्रा, दीपक कांडपाल ने 10 सीजीपीए प्राप्त की। 15 बच्चों ने नौ, 12 ने आठ सीजीपीए प्राप्त की। शारदा पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 28 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा दी, सभी पास हुए। छह छात्राओं और एक छात्र ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। ए ग्रेड पाने वाले बच्चों में मल्लिका जोशी, दूर्बा लखचौरा, प्राची रावत, कमलेश नेगी, कुमकुम पांडे, देवांशी जोशी, अदिति जोशी शामिल हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता लखचौरा ने कहा कि शिक्षिकाओं, अभिभावकों, बच्चों के परिश्रम से स्कूल का प्रदर्शन अच्छा रहा। महर्षि विद्या मंदिर का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। 47 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सभी पास हुए। हितेष पंत, ज्योति तिवारी, रिया तलरिया, सौम्या कांडपाल ने 10 सीजीपीए ग्रेड पाया। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई। न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल के अमित सिंह ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य डा. संजय जोशी ने रिजल्ट पर संतोष जताया है।