फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु की मौत की सीबीआई से जांच की संस्तुति : डीआईजी

Wed, 27 Dec 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हिमांशु के परिजनों से बात करते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी पीएस रावत ने कहा है कि हिमांशु धर्मशक्तू की मौत के मामले में पुलिस किसी दबाव में नहीं है और इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिमांशु के परिजनों की मांग पर इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की संस्तुति कर दी गई है। डीआईजी ने पुलिस लाइन में उनसे मिलने आए हिमांशु के परिजनों और अन्य लोगों के शिष्टमंडल से यह बात कही।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि हिमांशु की मौत के मामले में हर कोण से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा नामजद किए गए हिमांशु के साथियों से पूछताछ की गई है और उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए दिल्ली में बात की गई है। जल्द ही यह टेस्ट हो जाने की उम्मीद है। लाई डिटेक्टर टेस्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की मांग के बाद एसएसपी पी रेणुकादेवी ने मामले की सीबीआई से छानबीन करने की संस्तुति कर दी है और अब उन्होंने भी इस संस्तुति को आगे बढ़ा दिया है।

इससे पहले इस मामले में मिलने आए हिमांशु के पिता और अन्य लोगों ने अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर जांच अधिकारी आरएस टोलिया को बदलने की भी मांग की। उन्होंने इस मामले में नैनीताल और ऊधमसिंहनगर की एसओजी टीम से जांच कराने की मांग की। डीआईजी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में हिमांशु के पिता बलवंत सिंह धर्मशक्तू, प्रधान हरीश कनवाल, गोकर्ण सिंह, केसी जोशी, मोहन सिंह खाती, पूरन सिंह बिष्ट, जवाहर सिंह, भूपाल सिंह रावत, राम सिंह रावत आदि थे। उधर गांधी पार्क में बुधवार को भी धरना जारी रहा। धरने पर पूरन सिंह रौतेला, कैप्टन मोहन सिंह, राजू रावत, राधा, दीपा, मंजू, दमयंती, गीतास जानकी कनवाल, मनोज सनवाल, विमला, बबली मेहरा, रेखा, तारा, जगत तिवारी आदि बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें