फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 चरस के साथ एक पकड़ा, बाइक सीज

Fri, 03 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चरस और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की मुुहिम रंग लाने लगी है। पुलिस की टीम ने शुक्रवार को यहां धारानौला के पास एक व्यक्ति के पास से 335 ग्राम चरस बरामद करके उसे जेल भेज
विज्ञापन

 दिया। यह व्यक्ति नगर में अपने किसी अड्डे पर चरस बेचने आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही कुछ और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। 

मालूम हो कि अल्मोड़ा में पिछले काफी समय से चरस की धंधेबाजी बढ़ रही है। युवाओं और स्कूली छात्रों का बड़ा वर्ग नशे की लत में डूबता जा रहा है। शिकायत यह भी है कि कई बिलियर्ड केंद्रों में भी यह धंधा बढ़ गया है। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस की स्पेशल क्रिमिनल इंटलीजेंस यूनिट के प्रभारी भूपाल राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शुक्रवार को लमगड़ा की तरफ से एक बाइक में आ रहे आरोपी भगवत कुमार निवासी सत्यूं तहसील लमगड़ा अल्मोड़ा की तलाशी ली तो उसके पास 335 ग्राम चरस बरामद हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करके उसकी बाइक संख्या यूके 01ए, 2648 को सीज कर दिया। बताया गया है कि आरोपी अल्मोड़ा नगर में अपने किसी अड्डे पर चरस बेचने जा रहा था। बताया गया है कि पुलिस को इस धंधे से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों के बारे में भी ठोस जानकारी मिली है और जल्द ही कुछ और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया है कि चरस और अन्य तरह का नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें