फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के अधिकांश एटीएम में पैसा खत्म कैसे मनेगी दीपावली

विज्ञापन
रानीखेत में सजा पटाखा बाजार। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व को लेकर नगर में लोगों में उत्साह का माहौल है लेकिन अधिकतर एटीएम में धनराशि नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की शिकायत है कि एटीएम पांच बजे बंद कर दिए जा रहे हैं। जिन एटीएम में धनराशि हैं वहां लंबी कतार लग रही है। दीपावली पर्व को देखते इन्हें देर शाम तक खोलने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दो साल बाद पहली बार इस तरह की उमंग बाजार में देखी जा रही है। बाहरी व्यापारियों ने भी बाजार में दिए आदि दुकानें लगाईं हैं। शनिवार को नगर की मुख्य बाजार में पूरे दिन दिन मेले सा माहौल रहा। लोगों ने दीपावली के लिए जमकर खरीदारी की।
मिट्टी के दिए की बाजार सजी हुई है। इसके अलावा नैनीताल बैंक परिसर में पटाखों की दुकान सजी हुई है, पटाखे खरीदने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान वर्तन विक्रेताओं के यहां खासी भीड़ देखने को मिली। धनतेरस रविवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गांधी चौक से बाईपास होकर गुजरेंगे वाहन
रानीखेत। दीपावली पर्व को देखते हुए वाहन चालक अब बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें गांधी चौक से सीधे बाईपास का प्रयोग करना होगा। रोडवेज स्टेशन के समीप मुख्य बाजार में चेन लगाई गई है, चौपहिया और दोपहिया सहित सभी तरह के वाहनों की मुख्य बाजार में आवाजाही बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें