सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दिल्ली से बागेश्वर जा रहे एक परिवार की कार सोमेश्वर के टाना में अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हालाकि, हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आईं।
दिल्ली निवासी एक परिवार कार में सवार होकर सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बागेश्वर जा रहा था। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। टाना के पास कार अनियंत्रित होकर पलटकर खेत में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार पलटी तो तत्काल ही स्थानीय लोगों ने सबको रेस्क्यू किया। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन जोशी ने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। सभी दूसरे वाहन से बागेश्वर गए।