गनियाद्योली के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली के पास शुक्रवार रात कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बग्वालीपोखर निवासी लक्ष्मण सिंह और पातलीबगड़ निवासी जयपाल सिंह शुक्रवार शाम हल्द्वानी से रानीखेत के लिए रवाना हुए। देर रात यहां गनियाद्योली पहुंचते ही उनकी कार यूके 01ए 2804 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। एसएसआई बसंती आर्या के नेतृत्व में वहां पहुंची पुलिस टीम ने वाहन के अंदर फंसे दोनों घायलों को निकाला और रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल लाया गया, चिकित्सकों ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लक्ष्मण सिंह को अधिक चोटें थी, अलबत्ता दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस भी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।