फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दन्या में खाई में गिरी कार में सवार लोगों को कार से निकालते स्थानीय लोगों और पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या के सुआखान-धसपड़ सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया।
विज्ञापन


दन्या के थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिल कि एक कार दुर्घटना ग्रस्त होकर रुपु गधेरे के पास खाई में गिरी है जिसमें कई यात्री फंसे हैं। पुलिस ने शीघ्र मौके पर पहुंच कर कार में फंसे घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की सहायता से निकालकर धौलादेवी के सीएचसी में भर्ती करवाया। बताया कि कार में सवार गण गांव दन्या के निवासी 13 वर्षीय वैष्णवी को गंभीर चोट लगी है जबकि उसी गांव कार चालक शंकर सिंह, मोहन सिंह गैड़ा, प्रेमा गैड़ा, हेमू, हर्ष को मामूली चोट लगी है।


नदियों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

गरुड़ (बागेश्वर) नगर पंचायत के ईओ आरके जोशी ने नगर के लोगों से कूड़ा गरुड़ और गोमती नदी में नहीं डालने की हिदायत दी है। नदियों में कूड़ा डालने वाले को नगर पंचायत सीसीटीवी चिह्नित कर रही है। उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से आवासीय घरों के गंदे पानी का निकास नदी में न करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें