फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 1971 व कारगिल का युद्ध लड़ने वाले कैप्टन भाकुनी का निधन

Sat, 11 Jan 2025 04:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सेवानिवृत्त कैप्टन केएस भाकुनी के निधन पर पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ग्राम चौंना (मानिला सल्ट) में जन्मे कैप्टन भाकुनी 1970 में भारतीय सेना के ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। सेना में रहते हुए वह 1971 और कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे।
लंबी बीमारी से जूझते हुए बृहस्पतिवार की रात 11:30 बजे उन्होंने बरकिंडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी संगम घाट भिकियासैंण में हुआ। जहां पूर्व सैनिकों ने सेल्यूट देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सेवानिवृत्त कैप्टन राजे सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह, दौलत सिंह, हिम्मत सिंह, सुरेश लखचौरा, गोपाल सिंह, रमेश सिंह, खुशाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें