फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने पर बाल-बाल गहरी खाई में जाने से बचा कैंटर

विज्ञापन
कैंटर में फंसा चालक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बुधवार आधी रात को हल्द्वानी से जागेश्वर की ओर जा रहा एक कैंटर वाहन ब्रेक फेल होने के कारण चितई से आगे कालीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर के भीतर बुरी तरह फंस गया। रात को पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 12.30 बजे कैंटर वाहन संख्या यूके 04 सीए- 5017 हल्द्वानी से जागेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी की दूरी पर चितई से आगे कालीधार के पास वाहन के ब्रेक फेल हो गए।
चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कैंटर को पहाड़ी की तरफ टकरा दिया। इसके बाद ट्रक वहीं खड़ा हो गया, लेकिन चालक राजेंद्र सिंह कार्की केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कटर की मदद से केबिन में फंसे वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद उसे तुरंत बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि कालीधार का इलाका काफी खतरनाक है और दूसरी ओर गहरी खाई है। यदि चालक ने वाहन को पहाड़ी से नहीं टकराया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें