फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमसभा में प्रत्याशियों ने लोक लुभावने वादों की लगाई झड़ी

Fri, 07 Sep 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
छात्रों के बीच हुई झड़प को नियंत्रित करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुविवि एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को छात्रों की आमसभा में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने लुभावने वायदे किए और चुनाव जीतने पर छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहने की बात कही। उन्होंने नारी शक्ति का सम्मान करने का भी संकल्प लिया। आम सभा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शनिवार को होगा।  
विज्ञापन


         छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने पर परिसर में डिजीटल पुस्तकालय बनवाने, अंक तालिकाओं में सुधार लाने, परिसर में पार्किंग की व्यवस्था बनाने और अलग से फीस काउंटर की व्यवस्था करने का वायदे किए। खासकर एबीवीपी और एनएसयूआई प्रत्याशियों के भाषण के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के राजन चंद्र जोशी, एनएसयूआई के संदीप सिंह तड़ागी और एक अन्य प्रत्याशी रोहित कुमार टम्टा ने विचार रखे। इसके अलावा  उपाध्यक्ष पद में पुष्कर सिंह बिष्ट, विनोद सिंह, उपाध्यक्ष छात्रा में अंजलि बिष्ट, सावित्री देवी, सचिव में अक्षय कुमार टम्टा, शंकर दत्त जोशी और संयुक्त सचिव में चंदन बहुगुणा तथा ललित भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक बनौला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। आम सभा में सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी पुनीत कुमार आर्या, शेखर सिंह सिजवाली, विवि प्रतिनिधि अर्जुन कुमार, ऋषभ, आस्था पत्रिका के संपादक पद के प्रत्याशी महेंद्र कुमार ने, विज्ञान संकाय के लिए चेतन पंत, मोहित मनराल ने विचार रखे। 

  इससे पूर्व छात्रसंघ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस भी निकाला। मालूम हो छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. दया पंत, प्रो.डीएस बिष्ट, लियाकत अली के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्य, एसएसआई नीरज भाकुनी, तहसीलदार खुशबू आर्या, पीडी सनवाल समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


एबीवीपी और एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई झड़प  
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की आमसभा के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद दोनों ओर से समर्थकों का हुजूम एकत्र हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस दोनों पक्षों के बीच में आ गई और पुलिस ने एक पक्ष को दूसरी ओर भेज दिया जिससे मामला आगे नहीं बढ़ पाया।  

पुलिस ने कुछ छात्र प्रत्याशियों को भेजे नोटिस
अल्मोड़ा। छात्र संघ चुनाव के दौरान माल रोड में अनुमति के बगैर जुलूस निकालने पर पुुलिस ने कुछ छात्र प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम ने एसएसजे परिसर के चुनाव प्रभारी को भी पत्र लिखकर चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्र संघ चुनाव परिसर के भीतर ही होने चाहिए और सड़कों पर जुलूस आदि निकालने से पहले अनुमति ली जानी चाहिए। ब्यूरो   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें