फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों को नहीं लौटाई जमानत राशि

Sat, 01 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा जमा धरोहर राशि नहीं लौटाई है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगाए वाहन मालिकों को भी भुगतान नहीं किया गया है। पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोगों ने एसडीएम एन नबियाल को ज्ञापन  सौंपकर जमानत राशि लौटाने की मांग की है।

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत पदों के लिए आवेदन जमा कराने वाले उम्मीदवारों ने जमानत धनराशि भी जमा करवाई थी। विजयी और जमानत बचाने वाले आवेदकों को नियमानुसार धरोहर राशि लौटाई जाती है।
विज्ञापन


 चुनाव को एक साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन विभाग ने अब तक धरोहर राशि नहीं लौटाई है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन  देकर जमानत राशि लौटाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में इंद्र सिंह, श्याम सिंह, देवराम, किशन राम, गिरीश राणा, भजन सिंह, सुंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, भूपाल सिंह आदि शामिल हैं।

 इधर वाहन मालिकों ने भी पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगाए गए वाहनों का अब तक भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।

 उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन टैक्सी और अन्य वाहनों का अधिग्रहण तो जबरन कर लेता है, लेकिन लंबे समय बाद भी भुगतान नहीं करेता। उन्होंने वाहन किराए का जल्द भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें