द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। झूठे शिकायती पत्र के आधार पर मनरेगा कर्मचारी नारायण रावत की सेवाएं खत्म करने के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को चौथे दिन भी बेमियादी धरना, प्रदर्शन किया गया। धरने को व्यापक समर्थन मिल रहा है। स्थानीय मातृ शक्ति समेत कई संगठन भी समर्थन देने पहुंच रहे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में आकर शासन-प्रशासन कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में बेमियादी धरना, प्रदर्शन कर रहे नारायण ने सोमवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। समर्थन देने पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों ने एकतरफा कार्रवाई की निंदा की है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद कुमार, हेमा कठायत, जागेश्वर विस क्षेत्र अध्यक्ष ललित सतवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह, कुलदीप भंडारी जनप्रतिनिधियों ने शिकायतकर्ता को आमने-सामने लाकर मामले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, चौखुटिया की ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि हीरा बिष्ट, संजय शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन कुमार, रेखा कबड़वाल, शोभा रावत, रानीखेत के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक बिष्ट आदि ने समर्थन देकर नारेबाजी की।