फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के मुताबिक नहीं मिल पा रहा पानी

विज्ञापन
नगरखान में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार ने जनता को पेयजल मुहैया कराने के करोड़ों लागत की योजनाएं बनाई हैं, लेकिन मानक के मुताबिक जनता को पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। शहरी क्षेत्र में मानकों से 33 तो ग्रामीण इलाकों में करीब 50 फीसदी पानी कम मिल रहा है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में जहां सीवर लाइन है, वहां मानक के अनुसार प्रति व्यक्ति 135 लीटर और जहां सीवर लाइन नहीं है, वहां प्रतिदिन 110 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिलना चाहिए। लेकिन अल्मोड़ा शहर में लोगों को 90 लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और खराब बनी हुई है। यहां प्रति व्यक्ति जरूरत के हिसाब से 70 लीटर पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन औसतन 30 से 40 लीटर पानी भी जनता को नहीं मिल पा रहा है। कई ग्रामीण इलाकों में तो स्थिति और भी खराब है। सरकार हर घर नल हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक पेयजल लाइन बिछा रही है, लेकिन जल स्रोतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर से पहुंचाया पानी
अल्मोड़ा। ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क से लगे संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। जल संस्थान की अवर अभियंता तनुजा ने बताया कि रविवार को दयोली, रैंगल, वज्यूरा, लमगड़ा, उन्यूड़ा, घनेली, नगरखान, दौला, सिराड़, सल्ला कफड़खान, लोधिया में टैंकर से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

संकटग्रस्त इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। जिन इलाकों में पेयजल संकट व्याप्त है। सूचना मिलने पर टैंकर भेजे जा रहे हैं। जरुरत पड़ने पर और टैंकर किराए पर लेकर जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। - केएस खाती, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें